पतंगबाजी
हम सभी भारत में मकर संक्रांति के दिन पतंगों को बड़े ही उत्साह से उड़ाते है , पर पतंगों को पुरे विश्व में भी उड़ाया जाता हैं :
हमामात्सु फेस्टिवल
जापान में हर साल 4 मई को हमामात्सु फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत सन 1558 के आसपास मानी जाती है , इस अवसर पर उड़ाई जाने वाली पतंगें विशाल होती है।
वेफन्ग इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल
यह चीन का वार्षिक उत्सव है , जिसे वहां के लोग प्रतिवर्ष 20 से 25 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1998 से मानी जाती है। इस फेस्टिवल में वहां के सिंगर और डांसर भी परफॉर्मेंस देते है।
ब्लॉसम काइट फेस्टिवल
वॉशिंगटन के नेशनल मॉल में ब्लॉसम काइट्स फेस्टिवल नाम से पतंगबाजी का उत्सव मनाया जाता है। यह उत्सव पहले स्मिथसोनियन काइट कार्निवल के नाम से जाना जाता था। इसे यहां वर्ष 1967 से आयोजित किया जा रहा है।
ब्रिस्टॉल काइट फेस्टिवल
ब्रिस्टॉल काइट फेस्टिवल का पूरा नाम इंटरनेशनल ब्रिस्टॉल काइट्स और एयर क्रिएशन फेस्टिवल है, जो हर साल सितम्बर के महीने में लंदन में आयोजित किया जाता है। यह फेस्टिवल सन 1986 से से आयोजित हो रहा है।
बालि काइट फेस्टिवल
यह फेस्टिवल इंडोनेशिया में बालि के सानुर बीच पर मनाया जाता है। बालि काइट फेस्टिवल हर साल जुलाई माह में सेलिब्रेट किया जाता है।
कुछ रोचक तथ्य :
- पतंग आमतौर पर हवा से भारी होती है, लेकिन हवा से हल्की पतंग भी होती है जिसे हैलिकाइट कहते है।
- पाकिस्तान में जश्न - ए - बहारा के दिन पतंगोत्सव मनाया जाता है।
- अहमदाबाद में मकर संक्रांति के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता है, यह पांच दिनों तक चलता है।
- राजस्थान में पर्यटन विभाग की ओर से हर साल तीन दिवशीय पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें