लंगूर
- लंगूर बंदर की ही एक प्रजाति है। भारत, श्रीलंका, म्यांमार, पाकिस्तान, और बांग्लादेश में करीब 15 अलग अलग प्रजातियों में पाई जाती है।
- यह रेगिस्तान, पहाड़, जंगल और शहरी तथा ग्रामीण इलाको में भी देखने को मिल जाते है।
- लंगूर आमतौर पर 20 से 30 के झुण्ड में रहते है। कई स्थानों पर इन्हे 30 से अधिक के झुंडो में भी देखा जा सकता है।
- इसकी पूँछ इसके शरीर से भी अधिक लम्बी होती है। चेहरा , कान और हाथ पर के बहरी हिस्से काले होते हैं।
- सामान्य लंगूर जन्म के समय लगभग काले रंग के और बड़े होते होते स्लेटी और भूरे रंग के होते जाते है।
- फीमेल एक बार में एक ही बच्चे को जन्म देती है जो की जन्म के कुछ दिनों के बाद तक भी माँ के पेट से चिपककर रहता हैं।
- इनका मुख्य भोजन फल फूल व पेड़ो के पत्ते होते हैं।
विशेष प्रजाति
फ्रांसुआ लंगूर :
- यह लंगूर मुख्य रूप से चीन और वियतनाम के जंगलो में पाय जाते है।
- दुर्लभ होने के कारण इस प्रजाति के लंगूरो का शिकार तस्करी ज्यादा की जाती है।
- इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ़ नेचर ने इस प्रजाति को विलुप्तप्राय घोषित किया है।
इस प्रजाति में बच्चो का रंग कुछ हफ्तो तक नारंगी रहता है , लेकिन कुछ समय पश्चात् इनका रंग धीरे धीरे गहरा होते जाता है, और यंग होने पर पूरे तरीके से काला हो जाता है , यह लंगूर बहुत तेज़ फुर्तीले और इंटेलिजेंट भी होते है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें