/* ads */ Just Watch!

गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

Sparrow || गोरैया || Bird

गोरैया / SPARROW 

क्या आपको पता है की 20 मार्च को वर्ल्ड स्पैरो डे / विश्व गोरैया दिवस मनाया जाता है ताकि लोगो में इस नन्हे पक्षी के प्रति जागरूकता / Awareness बढ़ सके।
  • गोरैया एक बहुत छोटा और सूंदर पक्षी है। इसकी लम्बाई लगभग 14 से 16 सेंटीमीटर तक होती है। 
  • इसका मुख्य भोजन अनाज, फूल और बीज है। 
  • एक बार में यह 2 से 3 अंडे देती है। 
  • यह पक्षी अधिकतर झुंडो में पाया जाता है। इसके ग्रुप को HOST , CREW  आदि कहा जाता है। 
  • यह पूरे एशिया और यूरोप महाद्वीप में पाई जाती है। 
  • सामान्य बोलचाल की भाषा में मेल गोरैया को चिड़ा और फीमेल गोरैया को चिड़ी या चिड़िया कहते है। 
  • घरेलू गोरैया बिहार और दिल्ली की राजकीय पक्षी है। 
  •  आमतौर पर गोरैया सफ़ेद और हल्के भूरे रंग की होती है और इनकी चोंच पीली होती है, लेकिन नर गोरैया थोड़े चटक रंग के होते है। 
  • मेल गोरैया की पहचान उसके गले के पास काले धब्बे से होती है। फीमेल के सिर और गले पर भूरा रंग नहीं होता है। इसका वजन लगभग 25 से 40 ग्राम तक होता है 

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

Football || फुटबॉल || Know about Football || Games.

फुटबॉल 

  • फुटबॉल का सबसे पॉपुलर टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप है, यह चार चार साल के अंतर से आयोजित किया जाता है। 
  • फुटबॉल दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेलो में से एक है। 
  • ऐसा माना जाता है की फुटबॉल की खोज चीन में हुई और वहां इसे कुजू के नाम से जानते थे। 
  • विश्व का पहला फुटबॉल क्लब अंग्रेजी शेफील्ड फुटबॉल क्लब था। यह सन 1857 में कर्नल नथानियल क्रेसविक और मेजर विलियम प्रीस्ट दो ब्रिटिश सेना के अधिकारीयों द्वारा स्थापित किया गया था। 
  • वर्ष 1950 के विश्वकप में भारतीय टीम को इस कारण से निकाल दिया था क्योकि खिलाड़ियों के पास जूते नहीं थे। 
  • दुनिया भर में लगभग 70% फुटबॉल सिर्फ पाकिस्तान में बनती है। यहां पर हैंडमेड फुटबॉल बनाई जाती है। 
  • 2002  वर्ल्डकप में ओलिवर कान गोल्डन बॉल जीतने वाले पहले और एकमात्र गोलकीपर है। 
  • फुटबॉल के खेल को कुछ देशो में सॉकर कहा जाता है जबकि ज्यादातर इसे फुटबॉल ही कहते है। 
  • फुटबॉल मैच का पहला लाइव कवरेज टेलीविजन पर सन 1937 में दिखाया गया था। 
  • फुटबॉल को ओलम्पिक खेलो में साल 1900 में पेरिस ओलम्पिक में शामिल किया गया था। 
  • यूरोपियन टीम 1930 और 1950वें साल को छोड़कर हर बार फाइनल में पहुंची है। 
  • फुटबॉल जगत में गोल्डन बूट या गोल्डन शूज अवार्ड उस खिलाडी को दिया जाता है, जिसने फीफा वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल किये हों। पहले इस अवार्ड को गोल्डन शू कहा जाता था पर 2010 में इसे बदलकर गोल्डन बूट क्र दिया गया। 

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

New year Celebration at Different places . || Different type of new-years. || HINDI || new year in hindi

Different Types Of New-Year.


भारत :

गुड़ी पड़वा हिंदी माह के चैत्र महीने के पहले दिन मनाया जाता है। मराठी और कोंकणी लोग इसे नए साल के रूप में मनाते है। इस दिन गुड़ी को घरो के द्वार पर लगाया जाता है। 

तमिल माह Chithirai के पहले दिन यानी अप्रैल के मध्य में तमिल न्यू ईयर मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को Puthandu Vazthukal बोलते है। 

बंगाली नववर्ष अप्रैल महीने के 14 या 15 तारीख को पड़ता है। बंगाल में इसे " पोहला बोईशाख " कहा जाता है। यह बैसाख महीने का पहला दिन होता है। पोहला का अर्थ है पहला और बोईशाख का अर्थ है बंगाली कैलैंडर का पहला महीना। 

 ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर ब्रिज पर बड़े ही धूमधाम से नई ईयर मनाया जाता है। इसे देखने देश विदेश से लोग आते है। यहां इस दिन जोरदार आतिशबाजी की जाती है। 

थाईलैंड में नए साल के उत्सव को सोंगक्रॉन Songkran कहते है। इसे वाटर फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। 

म्यांमार में नई ईयर अप्रैल महीने के बीच में मनाया जाता है और वहां इसे थिंगयान Thingyan कहा जाता है। 

ईरान में नया साल नौरोज Nauroj के नाम से 20 मार्च को मनाया जाता है। 

Highest Peek Of Mountains . || Top 10 Mountains of the world. || दुनिया के 10 सबसे ऊंची व बड़ी पर्वत चोटियाँ || Sabse unchi parvat chotiya

दुनिया के 10 सबसे ऊंची व बड़ी पर्वत चोटियाँ



माउंट एवरेस्ट 

इसे नेपाल में सगरमाथा / सागरमाथा कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊंचाई करीब 8,848 मीटर है। ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इस चोटी को माउन्ट एवरेस्ट नाम दिया गया। 


कंचनजंघा 2 / के 2 

कश्मीर में स्थित कंचनजंघा 2 दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह लगभग 8,611 मीटर ऊँची है। 



कंचनजंघा 

भारत के सिक्किम और नेपाल के बीच स्थित कंचनजंघा ऊंचाई के मामले में तीसरे नम्बर पर है। कंचनजंघा की ऊंचाई करीब 8,586 मीटर है। 



मकालू 

माउंट एवरेस्ट के पास स्थित यह चोटी नेपाल और चीन में आती है और इसकी ऊंचाई लगभग 8,481 मीटर है। 



ल्होत्से 

नेपाल , तिब्बत और चीन की सीमा पर खड़ी ल्होत्से चोटी की ऊंचाई करीब 8,516 मीटर है। कंचनजंघा की तरह ही यह भी माउंट एवरेस्ट की पडोसी चोटी है। 



चोयु 

चोयु विश्व का छठवां सबसे ऊंचा पर्वत है। करीब 8,201 मीटर ऊँचा चोयु पर्वत भी नेपाल और चीन की सीमा में स्थित है। 



धौलागिरी 

सफ़ेद बर्फ से हमेशा ढंकी रहने वाली धौलागिरी चोटी भी नेपाल में है। लगभग 8,167 मीटर ऊंची इस चोटी की चढाई काफी मुश्किल कही जाती है। 



नंगा पर्वत 

कश्मीर के गिलगित बाल्तिस्तान में खड़ा यह पहाड़ करीब 8,126 मीटर ऊँचा है।  नंगा पर्वत पर चढ़ना बहुत मुश्किल माना जाता है इसीलिए इसे किलर मांउटेन भी कहा जाता है। 


अन्नपूर्णा 

करीब 8,091 मीटर ऊँची अन्नपूर्णा चोटी नेपाल में है। 


मनस्लु 


करीब 8,163 मीटर ऊँची मनस्लु चोटी नेपाल में स्थित है। 

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

How Mountains Formed? || What Is Mountain? || पर्वत क्या है || पर्वत || Mountains. || Pahad || Parvat

पर्वत 

पृथ्वी की सतह पर लगभग 27% भाग पर पहाड़ है। सन 2003 में सन्युक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इंटरनेशनल माउंटेन डे की शुरुआत भी की गई। 
11 दिसम्बर को इंटरनेशनल माउंटेन डे के रूप में मनाते है। 

पहाड़ किसे कहते है। 

पर्वत या पहाड़ पृथ्वी की सतह ऊंचा उठा हुआ वहा हिस्सा होता है , जो नेचुरल तरीके से उभरा होता है। पहाड़ समूह यानी ग्रुप में होते है। ये ज्यादातर 1000 फीट से ऊंचे होते है , जो इससे कम हाइट के होते है , उन्हें पहाड़ी या हिल्स कहा जाता है। 

पर्वत कैसे बनते है?

बड़े बड़े पहाड़ हवा और पानी के द्वारा जमा हुई मिट्टी , पत्थर या नेचुरल तरीके जैसे भूकंप आदि की वजह से बने है। ऐसे भी पहाड़ है जिनको बनने में कम समय लगता है जैसे की ज्वालामुखी के फटने से बनने वाले पहाड़। 


Indian Roller Bird . || what is Indian Roller .|| Neelkanth || नीलकंठ

नीलकंठ / INDIAN ROLLER 



इंडियन रोलर को हिंदी में नीलकंठ कहा जाता है। नीलकंठ भारत के चार राज्यों का राज्य पक्षी भी है। तथा हिन्दू मान्यताओं में भी इस पक्षी का बहुत अधिक महत्व है। 


रंग 

नीलकंठ का मतलब नीला गला होता है परन्तु इस पक्षी के गले का रंग बादामी रंग का होता है तथा सिर के ऊपर के हिस्से के साथ साथ पंख और पूंछ का रंग नीला होता है। 


मदद 

यह पक्षी खेतो में मिलने वाले कीट , टिड्डो और झींगुर को खाता है जो की भारतीय किसानों के लिए बहुत बड़ी मदद है। 


मान्यता 

हिन्दू धर्म में इसे पवित्र पक्षी माना जाता है ऐसा कहा जाता है की दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन करना बड़ा शुभ माना जाता है। 


विशेष 

नीलकंठ का वैज्ञानिक नाम " कोरासियास बेंगालेंसिस " है।
यह कर्नाटक , आंध्रप्रदेश , तेलंगाना , ओडिशा का राज्य पक्षी है। 
यह लगभग पूरे भारत में पाया जाता है। 

रविवार, 19 अप्रैल 2020

What is Comet ? || Comet kya hai ? || dhoomketu kise khte hai || about comet .

कॉमेट | धूमकेतु | पुच्छल तारा


  • सोलर सिस्टम में पाए जाने वाले ऐसे पार्टिकल्स जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस आदि से बने है धूमकेतु { COMET } या पुच्छल तारे कहलाते है। 
  • Comet ग्रीक शब्द KOMET से बना है जिसका अर्थ Hairy One यानी बालो वाला। ये इसी तरह दिखाई देते है, इसीलिए इसका  Comet पड़ा। 
  • कॉमेट अन्य ग्रहो के समान ही सूर्य के चारो और चक्कर लगते है। 
  • Halley`s Comet { हैली का धूमकेतु } सबसे फेमस Comet हैं। 
  •   धूमकेतु बर्फ, CO2, मीथेन, अमोनिया तथा सिलिकेट और कार्बनिक पदार्थो के मिक्सचर से बने होते है। 
  • यह केवल तभी दिखाई देता है , जब वह सूर्य की और बढ़ता जाता है, क्योकि सूर्य की किरणे इसमें पाय वाले पार्टिकल्स को चमकीला बना देती है। 
  • MASS द्रव्यमान कम होने के करण और अपने गुरुत्व केंद्र के कारण धूमकेतु गोल नहीं होते है इसीलिए इसका आकर निश्चित नहीं होता है।  
  • धूमकेतु के केंद्र को नाभिक कहा जाता है , जो पत्थर , कार्बन मोनो ऑक्साइड , CO2 , CH4 , बर्फ का बना होता है। 
  • Comet ज्यादातर बाहरी सोलर सिस्टम में पाय जाते है। जब ये सौरमंडल में प्रवेश करते है तो गिरते हुए धूमकेतु से बड़ी मात्रा में निकलने वाली धूल और गैस धूमकेतु के चारो और बहुत कमजोर एटमोस्फेयर बनती है जिसे " कोमा " कहते है। 
  • जब धूमकेतु तेज़ी से नीचे गिरता है तो गिरते समय उसमे से एक चमकदार रोशनी निकलती है। रोशनी की इस चमकदार लाइन को ही पूंछ कहा जाता है और इसीकारण इसे " पुच्छलतारा " भी कहते है।  

Sparrow || गोरैया || Bird

गोरैया / SPARROW  क्या आपको पता है की 20 मार्च को वर्ल्ड स्पैरो डे / विश्व गोरैया दिवस मनाया जाता है ताकि लोगो में इस नन्हे पक्षी के प्र...