फुटबॉल
- फुटबॉल का सबसे पॉपुलर टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप है, यह चार चार साल के अंतर से आयोजित किया जाता है।
- फुटबॉल दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेलो में से एक है।
- ऐसा माना जाता है की फुटबॉल की खोज चीन में हुई और वहां इसे कुजू के नाम से जानते थे।
- विश्व का पहला फुटबॉल क्लब अंग्रेजी शेफील्ड फुटबॉल क्लब था। यह सन 1857 में कर्नल नथानियल क्रेसविक और मेजर विलियम प्रीस्ट दो ब्रिटिश सेना के अधिकारीयों द्वारा स्थापित किया गया था।
- वर्ष 1950 के विश्वकप में भारतीय टीम को इस कारण से निकाल दिया था क्योकि खिलाड़ियों के पास जूते नहीं थे।
- दुनिया भर में लगभग 70% फुटबॉल सिर्फ पाकिस्तान में बनती है। यहां पर हैंडमेड फुटबॉल बनाई जाती है।
- 2002 वर्ल्डकप में ओलिवर कान गोल्डन बॉल जीतने वाले पहले और एकमात्र गोलकीपर है।
- फुटबॉल के खेल को कुछ देशो में सॉकर कहा जाता है जबकि ज्यादातर इसे फुटबॉल ही कहते है।
- फुटबॉल मैच का पहला लाइव कवरेज टेलीविजन पर सन 1937 में दिखाया गया था।
- फुटबॉल को ओलम्पिक खेलो में साल 1900 में पेरिस ओलम्पिक में शामिल किया गया था।
- यूरोपियन टीम 1930 और 1950वें साल को छोड़कर हर बार फाइनल में पहुंची है।
- फुटबॉल जगत में गोल्डन बूट या गोल्डन शूज अवार्ड उस खिलाडी को दिया जाता है, जिसने फीफा वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल किये हों। पहले इस अवार्ड को गोल्डन शू कहा जाता था पर 2010 में इसे बदलकर गोल्डन बूट क्र दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें