/* ads */ Just Watch!: Unique Chess Board. || नायब चेस-सेट || Shatranj

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

Unique Chess Board. || नायब चेस-सेट || Shatranj

रेड ग्रेन डिकॉउपेज बोर्ड पर ब्रास आर्ट डेको मैन :

  • डेको क्लासिक डिजाइन में बनाए गए ब्रास मैटल के मोहरो का यह नायब चेस सेट है। ब्रांज और सिल्वर शेड में बने मोहरे काफी चमकदार और आकर्षक होती है। 
  • ये मोहरे ऊंची ऊंची बिल्डिंग की तरह लम्बे व पतले होते है। इसे लकड़ी के बोर्ड पर रंगीन पेपर चिपकाकर लाख की लेयर से कवर किया जाता है। 

मैन रे का ज्यॉमैट्रिक चेस सेट :

  • जर्मनी में बीच वुड से बना मैन रे का चेस सेट अपने आप में अनूठा है। दुसरे चेस सेट तुलना में यह थोडा छोटा है। 
  • पिरामिड के शेप में बना किंग प्राचीन मिश्र राजघराने और क़्वीन परम्परागत मध्यकालीन हेडड्रेस का प्रतीक है। 
  • इसके प्यादे बहुत ही बारीकी से तराशे गए है और इनके नीचे हरे रंग का बिल्यर्ड कोर्ट का कपड़ा लगाया गया है ताकि वे आसानी से स्क्रॉल कर सकें। 

"एप्रोच द बेंच" लीगल चेस सेट :

  • वकालत के पेशे के व्यक्ति को ध्यान में रखकर बना यह चेस सेट भी बड़ा ही अनोखा है। 
  • इसमें मोहरे ब्रांज से बने है जो कोर्टरूम की विशेषताएँ बताता है जैसे - जज , लेडी लिबर्टी , अटॉर्नी , बेलीफ्स , बुक स्टैक , ज्यूरी के सदस्य। लीगल चेस बोर्ड के बॉक्स कोर्टरूम के फर्नीचर की तर्ज पर बनाए गए है। 

पेंटिड चेस सेट कलेक्शन :

  • आर्टिस्ट सिडनी ग्रुबर द्वारा पेंट करके बनाया गया चेस का यह कलेक्शन नायब है। 
  • हालाँकि सिडनी के कलेक्शन में अलग अलग कलर और स्टाइल के चेस सेट है, लेकिन हरेक चेस का डिजाइन दुसरे से बिलकुल अलग है। 

रोमन ग्लैडिएटर्स 3डी चेस सेट :

  • रोमन ग्लैडिएटर्स 3डी एक शानदार चेस सेट है। यह कई चीजों से बना है। 
  • इसका केंद्रबिंदु है - इसके बोर्ड की सतह पर मेटल से बनी कोलोसियम की बड़ी और विशाल दीवार, जिसके ऊपर ग्लास का चेस बोर्ड बना है। चैस के मोहरे मेटल के बने है जिन्हे सिल्वर ब्रांज कलर से फिनिशिंग दी गई है। 
  • इन्हे प्राचीन कोलोसियम में मौजूद व्यक्ति का रूप दिया गया है। जैसे - ग्लेडयेटर्स, शेर , दर्शक , सम्राट , महारानी। ध्यान से देखने पर पूरा चेस सेट 3 डी है। 

बर्न जगरेब 59 सीरीज का चेस सेट :

  • यह कार्विंग कला से बना शानदार चेस सेट है। 
  • यह 1950 से 1960 के दशक के दौरान इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में इस्तेमाल किये जाने वाले सबसे लोकप्रिय डेकोरेटिव मास्टरपीस में से एक है। 
  • कारीगर बॉक्सवुड को बहुत बारीकी से तराशकर चेस के मोहरे बनाते है। फिर इन्हे सावधानी से जलाया जाता है और फिनिशिंग टच दिया जाता है। 

ब्लू एंड वाइट अल्बास्टर इनलेड चेस सेट :

  • नेचुरल अल्बास्टर स्टोन और इनलेड वुड से इटली में बना ब्राइट ब्लू और वाइट चेस सेट अपने आपमें बेजोड़ और नायाब है 
  • वूडन के चेस सेट के मुकाबले इस चेस सेट का डिजाइन काफी साधारण है , फिर भी अपने ब्राइट कलर और स्टोन से बने होने के कारण यह बेहतरीन है। 
  • यह काफी प्लेन और चमकदार है। इसके मोहरें साधारण होने के बावजूद आकर्षक है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Sparrow || गोरैया || Bird

गोरैया / SPARROW  क्या आपको पता है की 20 मार्च को वर्ल्ड स्पैरो डे / विश्व गोरैया दिवस मनाया जाता है ताकि लोगो में इस नन्हे पक्षी के प्र...